सोलन में शराब ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से जानलेवा हमला, सिरमौर के दो युवक गिरफ्तार; गंभीर हालत में PGI रेफर – भारत केसरी टीवी

सोलन में शराब ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से जानलेवा हमला, सिरमौर के दो युवक गिरफ्तार; गंभीर हालत में PGI रेफर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन:

Advertisement

दिनांक 04-09-2026 को श्री विरेन्द्र ठाकुर पुत्र श्री नरदेव ठाकुर, निवासी गांव शकौल, डाकघर डिंगर–किन्नर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, हाल सेल्समैन, ठेका शराब पराशर हॉल, सोलन, द्वारा पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई गई कि दिनांक 03-09-2026 को करीब 09:50 बजे आनन्द कॉम्प्लेक्स, माल रोड, सोलन में दो युवकों पंकज एवं अभिषेक, निवासी हरिपुरधार, जिला सिरमौर, द्वारा सेल्समैन पंकज कुमार शर्मा पुत्र श्री विक्रम सिंह, निवासी गांव समैहल, डाकघर नाहलियां, तहसील खुंडियां, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, के साथ मारपीट की गई। उक्त मारपीट के दौरान आरोपी पंकज द्वारा सेल्समैन पंकज कुमार शर्मा को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर बेलचे से तीन-चार बार वार किए गए, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच एवं अन्वेषण प्रारम्भ किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मारपीट में घायल पंकज कुमार शर्मा का चिकित्सा परीक्षण क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन में करवाया गया। घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगामी उपचार हेतु PGI, चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त, घटनास्थल का निरीक्षण SFSL की विशेषज्ञ टीम द्वारा भी करवाया गया तथा मौका से उपलब्ध भौतिक साक्ष्यों को एकत्र कर सुरक्षित किया गया। घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज प्राप्त कर उनका गहन विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज के अतिरिक्त अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। साथ ही, घटनास्थल पर मौजूद व्यक्तियों एवं संभावित गवाहों से पूछताछ कर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान एवं तलाश के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रयास किए गए तथा मामले से संबंधित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों पंकज चीनटा पुत्र श्री बीजा राम, निवासी गांव खडान, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 22 वर्ष, तथा अभिषेक कुमार पुत्र श्री जोगिन्दर सिंह, निवासी गांव खडान, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष, को दिनांक 04-09-2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से मामले से संबंधित तथ्यों एवं साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही, आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 04-09-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रारम्भिक अन्वेषण के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि उक्त आरोपियों की शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक तथ्य एवं उपलब्ध साक्ष्य की प्राथमिकता के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच एवं अन्वेषण जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000