विजिलेंस की कार्रवाई: विधायक सुधीर का करीबी नेक राम 13 करोड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त में किया गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

विजिलेंस की कार्रवाई: विधायक सुधीर का करीबी नेक राम 13 करोड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त में किया गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

विजिलेंस धर्मशाला की टीम को कार्रवाई के दौरान रक्कड़ निवासी आरोपी नेक राम के अलावा उसकी पत्नी और माता के नाम धर्मशाला व पालमपुर में संपत्तियां मिली हैं।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने 13 करोड़ रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के करीबी नेक राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। विजिलेंस धर्मशाला की टीम को कार्रवाई के दौरान रक्कड़ निवासी आरोपी नेक राम के अलावा उसकी पत्नी और माता के नाम धर्मशाला व पालमपुर में संपत्तियां मिली हैं।

विजिलेंस आरोपी के धन के स्रोत और वास्तविक लाभार्थियों की पड़ताल कर रही है। इसमें राजस्व अधिकारियों से गठजोड़ की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि नेक राम ने जाली दस्तावेजों, हस्ताक्षर और मुख्तारनामा के जरिये सरकारी/वन भूमि का हस्तांतरण करवाया है। इसका मूल राजस्व रिकाॅर्ड भी गायब पाया गया। आने वाले दिनों में जमीन के सौदों, वित्तीय लेन-देन, राजस्व रिकॉर्ड व संभावित अन्य आरोपियों से जुड़े तथ्य सामने आने की संभावना है।

जांच में जमीन से जुड़े बड़े लेन-देन और संभावित प्रभावशाली गठजोड़ की परतें खुल रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000