हिमाचल के 150 CBSE सरकारी स्कूलों में लागू होगी तीन बार हाजिरी व्यवस्था: CM – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के 150 CBSE सरकारी स्कूलों में लागू होगी तीन बार हाजिरी व्यवस्था: CM

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेशभर में स्थापित 150 CBSE सरकारी स्कूलों में तीन बार हाजिरी व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत स्कूल के दौरान तीन चरणों में उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा—सुबह स्कूल पहुंचने पर, लंच ब्रेक के दौरान और स्कूल से छुट्टी के समय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन CBSE स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड निर्धारित किए जाएंगे। शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड 1 अक्तूबर 2026 से अनिवार्य होगा। निर्धारित ड्रेस खरीदने के लिए शिक्षकों को एकमुश्त 5,000 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफॉर्म को लेकर फैसला अगले सप्ताह के भीतर लिया जाएगा।

सुक्खू ने बताया कि CBSE स्कूलों में अब तक करीब 1,200 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है और आने वाले समय में और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि CBSE स्कूलों में सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त 80 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाएगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को इन सभी निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने और CBSE स्कूलों की कार्यप्रणाली एवं सुविधाओं में लगातार सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप रतन, शिक्षा सचिव राकेश कंवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000