परवाणू में नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार से 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला का 33 वर्षीय युवक गिरफ्तार… – भारत केसरी टीवी

परवाणू में नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार से 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला का 33 वर्षीय युवक गिरफ्तार…

मदन शर्मा

Advertisement

दिनांक 03/04-10-2026 की रात्रि को पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक आल्टो कार को चैकिंग हेतु रोका गया। चैकिंग के दौरान उक्त वाहन में सवार एक युवक, जिसकी पहचान आनम पुत्र श्री राकेश, निवासी गाँव व डाकखाना थानाधार, तहसील कुमारसेन, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई, के कब्जे से 7.21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त आल्टो कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 04-10-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000