एमबीए की स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए 3 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू – भारत केसरी टीवी

एमबीए की स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए 3 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

नौणी: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए सामान्य) कार्यक्रम की स्व-वित्तपोषित सीटों पर प्रवेश के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की है। वॉक-इन इंटरव्यू 3 सितंबर, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, नौणी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की कक्षाएं 10 सितंबर, 2026 से शुरू होंगी।

 

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (या समकक्ष सीजीपीए) होना आवश्यक है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम स्व-वित्तपोषित श्रेणी के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है और सीटें सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए खुली हैं।

 

इच्छुक अभ्यर्थियों को विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों तथा 2,200 रुपये के आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट साथ लाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट The Comptroller, Dr YS Parmar University of Horticulture & Forestry के पक्ष में, नौणी (सोलन) में देय होना चाहिए। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ प्रत्येक की एक स्व-सत्यापित प्रति भी लानी होगी। इनमें दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जमा दो का प्रमाण पत्र, स्नातक डिग्री/प्रोविजनल डिग्री/विस्तृत अंक प्रमाण पत्र/ट्रांसक्रिप्ट, अंतिम शिक्षण संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र तथा डोमिसाइल प्रमाण पत्र शामिल हैं। प्रवेश पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट तैयार करने के लिए समग्र स्कोर में स्नातक डिग्री के अंकों को 30 प्रतिशत, जमा दो के अंकों को 30 प्रतिशत तथा दसवीं कक्षा के अंकों को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

 

अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uhf.ac.in पर जा सक

ते हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000