नौणी विश्वविद्यालय में टेबल टेनिस हॉल का उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

नौणी विश्वविद्यालय में टेबल टेनिस हॉल का उद्घाटन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

नौणी: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में नवनिर्मित टेबल टेनिस हॉल का सोमवार को उद्घाटन किया गया। विश्वविद्यालय निधि से 9.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सुविधा को विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल में स्थापित किया गया है। हॉल में टेबल टेनिस खेलने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह सुविधा विद्यार्थियों को छात्रावास परिसर में खेल एवं मनोरंजन गतिविधियों के लिए एक समर्पित स्थान उपलब्ध करवाएगी। विश्वविद्यालय के खेल परिसर एवं ज्यादातर हॉस्टल में भी यह सुविधाएँ उपलब्ध है।

 

भवन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.एस. बवेजा ने विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारियों एवं छात्रावास कर्मचारियों की उपस्थिति में किया। यह टेबल टेनिस हॉल विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टलों के लिए केंद्रीकृत खेल सुविधा के रूप में कार्य करेगा, जिससे विद्यार्थी छात्रावास परिसर में इनडोर खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

 

इस अवसर पर प्रो. बवेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इनमें खेल एवं मनोरंजन संबंधी सुविधाएं भी शामिल हैं।

 

प्रो. बवेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी ढांचा एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह नई सुविधा विद्यार्थियों को इंडोर खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ छात्रावासों में मनोरंजक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, खेल एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त खेल एवं मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध करवाना एक स्वस्थ और जीवंत परिसर वातावरण तैयार करने का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

कुलपति ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की सुविधाओं में सुधार तथा उनके समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए भविष्य में भी नए अवसरों की तलाश करता रहेगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000