नेपाल को बड़ी राहत दूसरी बाढ़ का खतरा टला, चीन सीमा पर बनी बैरियर झील का पानी घटा – भारत केसरी टीवी

नेपाल को बड़ी राहत दूसरी बाढ़ का खतरा टला, चीन सीमा पर बनी बैरियर झील का पानी घटा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

प्राकृतिक रास्तों से बहा

Advertisement

सदी की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहे नेपाल के लिए चीन से राहत की खबर आई है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले हफ्ते बर्फ और चट्टान के हिम-स्खलन के बाद नेपाल-चीन बॉर्डर के पास बनी बैरियर झील का पानी प्राकृतिक बहाव से पूरी तरह निकल गया है। इससे निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा कम हो गया है। इससे पहले चेतावनी दी गई थी कि यह झील कभी भी फट सकती है, क्योंकि इसमें 20 लाख घन मीटर पानी भरा हुआ है और इसकी मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। यह झील नेपाल की छोचेन खोला और चीन की पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी थी। यह झील लांगटांग री के उत्तरी हिस्से में बुधवार को ग्लेशियर के टूटने से बनी थी, जिसके कारण भोटेकोशी नदी सिस्टम में भयानक बाढ़ आ गई थी। चाइना डेली ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि रुकावट के पीछे लगभग 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो गया था। मंत्रालय की हाइड्रोलॉजिकल एमर्जेंसी मॉनिटरिंग टीम ने कहा कि अब पानी प्राकृतिक रास्तों से सामान्य रूप से बह रहा है और जमा हुआ पानी लगभग पूरी तरह निकल चुका है।

झील का पानी बहा, खतरा टला

चेंगदू में चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज में काम करने वाले नेपाली वैज्ञानिक नितेश खडक़ा ने भी अपने साथियों की भेजी गई तस्वीरें शेयर कीं। इसमें दिख रहा है कि निचली बैरियर झील का पानी निकल गया है। उन्होंने कहा कि ऊपरी झील का भी आधे से ज्यादा पानी बह चुका है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब रविवार को भोटेकोशी और त्रिशूली नदी सिस्टम में पानी का स्तर फिर से बढ़ गया, जिससे उन इलाकों में नई चिंताएं पैदा हो गई हैं, जो पहले ही बुधवार को आए भीषण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000