धर्मपुर चिट्टा केस में बड़ी कार्रवाई: 7.25 ग्राम हेरोइन सप्लाई करने वाला आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, पहले भी 308 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर चिट्टा केस में बड़ी कार्रवाई: 7.25 ग्राम हेरोइन सप्लाई करने वाला आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, पहले भी 308 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 17.01.2025 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कूटी पर सवार युवक से 7.25 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपी की पहचान बंटी पुत्र श्री जीत राम, निवासी गाँव सैंज, डाकखाना ओच्छघाट, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई थी। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त स्कूटी को कब्जे में लिया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

 

अन्वेषण के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन की CDR एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से सामने आया कि आरोपी बंटी ने बरामद चिट्टा जीरकपुर से दीपक कुमार उर्फ करणी पुत्र श्री रणजीत सिंह, निवासी गाँव धोबियान बस्ती, भटिंडा, जिला भटिंडा, पंजाब से ₹17,000/- में खरीदा था। उक्त आरोपी दीपक कुमार उर्फ करणी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, सोलन तथा बाद में माननीय उच्च न्यायालय, हिमाचल प्रदेश, शिमला में अग्रिम जमानत याचिकाएँ दायर कीं, जिन्हें दोनों न्यायालयों द्वारा खारिज कर दिया गया। इसके पश्चात आरोपी रूहपोश हो गया था। पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 18.08.2026 को आरोपी दीपक कुमार उर्फ करणी पुत्र श्री रणजीत सिंह, निवासी गाँव धोबियान बस्ती, भटिंडा, जिला भटिंडा, पंजाब, उम्र 26 वर्ष को बैकवर्ड लिंक के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 19.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसका 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से मामले के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की प्रारंभिक जाँच में पाया गया है कि वर्ष 2023 में पंजाब के पुलिस थाना कनाल चौकी में उसके विरुद्ध एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसके कब्जे से 130 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। इसी वर्ष आरोपी के विरुद्ध न्यू शिमला में भी एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें न्यू शिमला पुलिस टीम द्वारा उसे बैकवर्ड लिंक के आधार पर गिरफ्तार किया गया था तथा उक्त मामले में 178 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। प्रारंभिक अन्वेषण में आरोपी के चिट्टा/हेरोइन के बड़े सप्लायर के रूप में संलिप्त होने के संकेत मिले हैं। मामले में आगे की जाँच एवं पूछताछ जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000