कमरे से हटाए सबूत, छुट्टी पर भेजे साथी, IIM सिरमौर में बेटे की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने प्रबंधन पर जड़े आरोप – भारत केसरी टीवी

कमरे से हटाए सबूत, छुट्टी पर भेजे साथी, IIM सिरमौर में बेटे की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने प्रबंधन पर जड़े आरोप

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

भारतीय प्रबंधन संस्थान के बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दिन-प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक छात्र प्रारंभ शुक्ला के पिता अनुपम शुक्ला व चाचा श्याम शुक्ला ने सोमवार को सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में पत्रकार वार्ता के माध्यम से जिला सिरमौर पुलिस से उनके बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में एसआईटी के गठन की मांग कर इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

Advertisement

पिता अनुपम शुक्ला ने बताया कि उनके बेटे का जो होस्टल में रूम था उसमें से आईआईएम प्रबंधन ने मृत्यु से जुड़े तमाम सबूत मिटाने का प्रयास किया है। मृतक छात्र प्रारंभ शुक्ला के साथ जो छात्र रहते थे उन्हें डरा-धमका कर छुट्टी पर भेज दिया है। समाजसेवी नाथू राम चौहान के साथ नाहन में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए अनुपम शुक्ला ने बताया कि आईआईएम सिरमौर प्रबंधन द्वारा उनके बेटे की मौत के मामले में पूरी तरह से लापरवाही बरती गई है। 17 अगस्त को उनके बेटे प्रारंभ शुक्ला ने अपनी माता से फोन पर बात की थी।

उसके बाद परिजनों का कोई संपर्क नहीं हुआ तथा जब उनके बेटे का फोन बंद पाया गया, तो उन्होंने आईआईएम प्रबंधन के होस्टल इंचार्ज व निदेशक को फोन कर बेटे की स्थिति के बारे में पता किया। 21 अगस्त को उनके कालेज से को-ऑर्डिनेटर का फोन आया कि प्रारंभ की तबीयत खराब है जल्दी आने का प्रयास करें, परंतु चंद घंटे बाद पांवटा साहिब से पुलिस का फोन आया कि उनके बेटे का निधन हो गया है। उन्होंने आईआईएम सिरमौर प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि जब तीन से चार दिन पूर्व उनके बेटे ने बाजू की कलाई काट कर आत्महत्या का प्रयास किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000