सिरमौर में मलबे में दबे मजदूरों के शव बरामद, पहाड़ दरकने से चपेट में आई थी गाडिय़ां, तीन बने थे शिकार – भारत केसरी टीवी

सिरमौर में मलबे में दबे मजदूरों के शव बरामद, पहाड़ दरकने से चपेट में आई थी गाडिय़ां, तीन बने थे शिकार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बागनधार माइन में पहाड़ दरकने से चपेट में आई थी गाडिय़ां, तीन बने थे शिकार

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ तहसील के बागनधार स्थित भीमगोडा चूना पत्थर माइन में मंगलवार को हुए भारी भू-स्खलन के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से तीनों शव बरामद कर लिए है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर भीमगोडा माइन में अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। इस भू-स्खलन की चपेट में आने से दो डंपर और एक एलएनटी मशीन मलबे में दब गए। हादसे के समय दोनों डंपरों में एक चालक और दो मजदूर मौजूद थे। पहाड़ से आए भारी भरकम पत्थरों और मलबे के कारण तीनों मौके पर ही दब गए। बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतें आई। बुधवार सुबह एनडीआरएफ की विशेष टीम ने मोर्चा संभाला। स्थानीय लोगों और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल और डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर दिन भर मौके पर मौजूद रहे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे। रेस्क्यू टीम ने दोपहर बाद पहले डंपर के साथ चालक अनिल कुमार निवासी बड़वास का शव बरामद किया। इसके बाद शाम पांच बजकर 48 मिनट पर टीम ने दूसरे शव को भी बाहर निकाला। दूसरे मृतक की पहचान धन सिंह पुत्र रूप सिंह, निवासी बेडकोट नेपाल के रूप में हुई है। लगभग सात बजे तीसरे शव को भी निकाल लिया गया है, जिसकी पहचान गजेंदर सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि पीडि़त परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000