बजट बुक में मार्क हो सडक़ तभी अपने अधीन लेगा विभाग – भारत केसरी टीवी

बजट बुक में मार्क हो सडक़ तभी अपने अधीन लेगा विभाग

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य

अधिकतम तीन किलोमीटर लंबी ही होंगी सडक़ें

जीप, कार, पिकअप और एंबुलेंस जैसे हल्के वाहन ही चल सकेंगे

प्रदेश में ग्रामीण विकास विभाग समेत अन्य एजेंसियों की ओर से बनाए गए जीपेबल और एंबुलेंस रोड को अपने अधीन लाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने व्यवस्था बनाई है। इसके तहत ऐसी सडक़ों का बजट बुक में दर्ज करवाना आवश्यक होगा। सडक़ से जुड़ी भूमि संबंधी औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गाइडलाइन के मुताबिक बनी सडक़ों को ही विभाग अपने अधीन लेगा। दरअसल प्रदेश में ग्रामीण विकास विभाग समेत अन्य एजेंसियों की ओर से भी लिंक व एंबुलेंस रोड बनाए जाते हैं, जिनके निर्माण को लेकर अभी तक किसी प्रकार की गाइडलाइन नहीं थी। राज्य सरकार ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए जीपेबल संपर्क सडक़ और एंबुलेंस रोड के लिए एक गाइडलाइन बना दी है। इससे अन्य विभागों व एजेंसियों को भी इसके प्रावधानों के तहत इनका निर्माण करना होगा। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इन सडक़ों का उपयोग मुख्य रूप से जीप, कार, पिकअप वाहन और एंबुलेंस जैसे हल्के वाहनों के लिए होगा। बसों और भारी वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

जीपेबल लिंक रोड की लंबाई अधिकतम तीन किलोमीटर होगी। हालांकि विशेष परिस्थितियों, कठिन भौगोलिक स्थिति अथवा जनहित को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी तीन किलोमीटर से अधिक लंबाई की सडक़ को भी मंजूरी दे सकेगा। गाइडलाइन में कहा गया है कि जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करवाकर सुरक्षा दीवार, ढलान सुरक्षा, नालियां और अन्य संरचनाएं भी बनाई जाएंगी। गाइडनाइन के मुताबिक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए सडक़ पर 100 से 200 मीटर की दूरी पर पासिंग

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000