आपदा राहत के 1500 करोड़ पर PM को पत्र, CM बोले, जरूरत पड़ी तो दोबारा भी भेजा जाएगा रिमाइंडर – भारत केसरी टीवी

आपदा राहत के 1500 करोड़ पर PM को पत्र, CM बोले, जरूरत पड़ी तो दोबारा भी भेजा जाएगा रिमाइंडर

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सीएम सुक्खू ने कहा, राज्य के हक के लिए दोबारा चि_ी भेजेंगे

भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर तथ्यों के साथ व्हाइट पेपर लेकर लाएंगे

प्राकृतिक आपदा राहत के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किये गये 1500 करोड़ रुपये के पैकेज को लेकर मुख्यमंत्री ने पीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार पत्र भेज दिया है और जरूरत पड़ी तो दोबारा भी रिमाइंडर भेजा जाएगा। अभी तक ये राहत राशि राज्य को मिली नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य हित की बात रखने के लिए भाजपा वाले परवाणू से नीचे भी जाएं। ऐसी क्या बात है कि वे नीचे जाने से घबराते हैं। भाजपा के विधायक हिमाचल के अधिकारों के लिए बात नहीं करते। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1952 से हिमाचल को आरडीजी मिल रही है। अब इसे बंद कर दिया गया। इस मुद्दे को लेकर भी भाजपा राजनीति कर रही है। सांसदों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता सोशल मीडिया पर पूरा खर्चा कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर यह दिखाना रह गया है कि वे ही सब कुछ कर रहे हैं और प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर रही। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ सामग्री चलाने के लिए दीपकमल में करीब 50 लोग बैठे हुए हैं, जो उनके खिलाफ कोई न कोई कागज निकालकर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडीआर की पुरानी रिपोर्ट के आधार पर भी सोशल मीडिया में आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 20 साल पहले जिस संपत्ति की कीमत 14 लाख रुपये थी, वह अब 2 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह की पुरानी रिपोर्ट के आधार पर सोशल मीडिया में बातें दिखाई जा रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000