अब नहीं बिछड़ेंगे अपने मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर – भारत केसरी टीवी

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

मणिमहेश यात्रा–2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल नेटवर्क एवं संचार सुविधा उपलब्ध करवाने तथा यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में भरमौर प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा के विशेष प्रयासों, निरंतर पहल एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप मणिमहेश मार्ग पर धनछौ में BSNL का मोबाइल टावर स्थापित कर मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू कर दी गई है। टावर वर्तमान में पूर्ण रूप से कार्यशील है, जिससे धनछौ तथा इसके आसपास के यात्रा क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल एवं संचार सुविधा में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

Advertisement

अब अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर सकेंगे श्रद्धालु

यह संचार सुविधा मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। बेहतर मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से श्रद्धालु अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर सकेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन सहायता एवं संबंधित विभागों से त्वरित संपर्क स्थापित कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, यात्रा व्यवस्था में तैनात सरकारी कर्मचारियों, विभिन्न सेवा प्रदाता संस्थाओं, सुरक्षा एवं बचाव दलों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर संचार स्थापित होने से यात्रियों को लाभ होगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000