रोटरी सोलन मिड टाउन ने डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय में लगाए 50 पौधे, कुलपति ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ; नक्षत्र पार्क के विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर रोटरी क्लब ने दिया सहयोग – भारत केसरी टीवी

रोटरी सोलन मिड टाउन ने डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय में लगाए 50 पौधे, कुलपति ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ; नक्षत्र पार्क के विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर रोटरी क्लब ने दिया सहयोग

[MADAN SHARMA]

Advertisement

रोटरी सोलन मिड टाउन ने आज डॉक्टर यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में Bougainville ,Flowering shrub , Golden cupressus,foliage shrub किस्म के 50 पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति ने Bougainville का पौधा लगा कर किया। रोटरी मिड टाउन सोलन की अध्यक्ष रोटरियन माया आहूजा ने मुख्य अतिथि डॉक्टर एच एस बवेजा और उनकी धर्मपत्नी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

Advertisement

क्लब के सेक्रेटरी डॉक्टर धर्मेंद्र ने स्वागत भाषण में उनके 36 वर्ष के अकादमिक ओर प्रशासनिक अनुभव को क्लब के सदस्यों के सामने साझा किया और उनके द्वारा विश्वविद्यालय में किया जा रहे विकासात्मक शोधात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला जिसमें मुख्य रूप से उनके द्वारा शुरू किया गया नक्षत्र पार्क जिसका कार्य विश्वविद्यालय के प्रांगण में चल रहा है डॉक्टर एच एस बवेजा के द्वारा किए गए शोध कार्यों और उनके प्रकाशित शोध पत्रों के बारे में अवगत करवाया डॉक्टर बवेजा ने अपने संबोधन में रोटरी मिड टाउन के सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए नक्षत्र पार्क से संबंधित कायो और उसका मानव के जीवन में क्या प्रभाव है उस पर प्रकाश डाला और भविष्य में रोटरी मिड टाउन के सभी सदस्यों को अपना पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर क्लब की प्रधान रोटेरियन डॉक्टर माया आहूजा प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन डॉक्टर एच एस आहूजा, रोटेरियन डॉ कैलाश पाराशर, रोटेरियन डॉ ललिता पाराशर, रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल, रोटेरियन डॉक्टर उपेंद्र कॉल,रोटेरियन शशि कॉल रोटेरियन डॉक्टर आद्या, रोटेरियन शिवानी आदिया, रोटेरियन प्रशांत गोयल ,रोटेरियन आशु गोयल,रोटेरियन हनी खुराना ,रोटेरियन राजेश खुराना, रोटेरियन रूप लाल, रोटेरियन मीनाक्षी, रोटेरियन ललित कपूर रोटेरियन जय शिव कुमार सुधा, इस अवसर पर उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट चेयरमैंन रोटेरियन डॉक्टर एच एस आहूजा ने कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय के फ्लोरीकल्चर विभाग के अध्यक्ष डॉ बलबीर दिल्टा और डॉक्टर पूजा का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000