उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता – भारत केसरी टीवी

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

गुनूघराट-पुखरोटू पेयजल योजना तथा जल शक्ति विभाग के मंडलीय कार्यालय भवन भंजराडु का करेंगे उद्घाटन

Advertisement

 

 

चंबा, अगस्त 13

 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

उप मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल बताया कि वह 14 अगस्त को सांय चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।

उप मुख्यमंत्री 15 अगस्त को चंबा चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह चंबा के समीप शक्तिमाता मंदिर के पास सगवां में अपराह्न 3:15 बजे गुनू घराट से पुखरोटू तक पेयजल योजना का उद्घाटन करेंगे।

यह योजना कंदला, पुखरी, दुलार टिकरी, मसरुड़ , प्राहनवी, झुलाडा और सिढकुंड क्षेत्रों को लाभान्वित करेगी।

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री लेसूंई को रवाना होंगे । यहां वह अपराह्न 4:45 बजे विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इन कार्यों से ग्राम पंचायत लेसूंई

के अंतर्गत बेहनोता,लेसूंई , पधर, कलेई, बियाला और भलूंई क्षेत्रों के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।

उप मुख्यमंत्री इसके बाद भंजराडु में अपराह्न 5:45 बजे जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता के मंडलीय कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे।

इसके उपरांत वह डलहौजी को प्रस्थान करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौजी रहेगा।

उप मुख्यमंत्री 16 अगस्त को डलहौजी से ऊना जिला के लिए प्र

स्थान करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000