निर्धनों तथा गरीबों की हितैषी है सुख सरकार: पठानिया   – भारत केसरी टीवी

निर्धनों तथा गरीबों की हितैषी है सुख सरकार: पठानिया  

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

बीपीएल में जरूरतमंद परिवारों को शाामिल करने के पहल सराहनीय

Advertisement

गरीबी उन्मूलन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कृतसंकल्प

व्यवस्था परिवर्तन के तहत रेहलू में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

शाहपुर 09 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु हिमाचल की गरीब जनता के हितैषी हैं उनके हर निर्णय की बुनियाद में लोक हित तथा गरीब कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों की पहचान और सूचियों में सुधार को लेकर की गई पहल अत्यंत स्वागत योग्य और सराहनीय है। इस पहल की सराहना इसलिए हो रही है क्योंकि इसने दशकों पुराने लचर सिस्टम को बदलकर सीधे वास्तविक गरीबों को हक दिलाने का काम किया है। रविवार को शाहपुर विस क्षेत्र के रेहलू में बीपीएल परिवारों को लेकर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के इन प्रयासों और लोकप्रियता से विरोधी दलों के नेता बुरी तहर से घबरा गए है, मुख्यमंत्री पर दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी को लेकर हिमाचल के लोगों ने भी कड़ी भत्र्सना की है। उन्होंने कह कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो कागजों में सिमटी गरीबी उन्मूलन योजनाओं को धरातल पर उतारने और आँखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए कारगर कदम उठा रहे हैं।

सुखा सरकार सत्ता में सेवा तथा समर्पण के साथ व्यवस्था परिवर्तन के ध्यये को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपदा राहत मेन्युल, इंतकाल अदालतों का आयोजन, निराश्रित बच्चों के लिए सुखाश्रय योजना जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि 90,000 अति-गरीबों को पहली बार सुक्खू सरकार ने राज्य में अपना परिवार सुखी परिवार योजनाष् शुरू की है। इसके तहत कराए गए पारदर्शी सर्वे में राज्य के ऐसे 85,000 से 90,000 अति-गरीब परिवारों की पहचान हुई है, जो आजादी के बाद से आज तक कभी बीपीएल सूची में शामिल ही नहीं हो पाए थे और सभी योजनाओं से वंचित थे। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के चान के लिए आय सीमा में बड़ी राहत दी है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और परिवारों को सुरक्षा घेरा मिला है।

उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के चयन में पारदर्शिता के लिए सुक्खू सरकार ने ग्राम सभाओं की सिफारिशों को री-वेरिफाई करने के लिए उपमंडल स्तर और खंड विकास अधिकारी की दो-सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जिससे फर्जीवाड़ा बंद हुआ है। इसके अतिरिक्त पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें खुद विधायक और उच्चाधिकारी चिन्हित गरीब परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याएं ऑन-स्पॉट सुन रहे हैं, जिससे प्रशासन सीधे जनता के द्वार पहुंचा है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संदीप तथा सुरेंद्र, बीडीसी सदस्य कांता देवी, राजविंदर, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस सुरेश पटाकू, रेहलू की पंचायत प्रधान सीमा महाजन, सकोउ के कर्ण, पंचायत प्रधान नीलमा देवी, मझग्रां के सुरेश कुमार, दरगेला के पंचायत प्रधान देश राज, ठारू के कुलविंदर सिाह, क्यारी की मंजू देवी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000