विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनैर एवं जधाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – भारत केसरी टीवी

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनैर एवं जधाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बाल विकास परियोजना कण्डाघाट द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गत दिवस ग्राम पंचायत कनैर एवं जधाना में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट रक्षा शर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं परिवारों को स्तनपान के महत्व तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

रक्षा शर्मा ने कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वाेत्तम एवं संपूर्ण आहार है। स्तनपान न केवल शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने सभी से स्तनपान एवं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के संदेश को समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुँचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, कन्या संरक्षण तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

कार्यक्रम में महिलाओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा उसके बाद उचित पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक राहुल व लगभग 120 लोगों ने भाग लिया

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000