कर्नल डॉ. संजय शांडिल को बड़ी जिम्मेदारी, बने हिमाचल कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष – भारत केसरी टीवी

कर्नल डॉ. संजय शांडिल को बड़ी जिम्मेदारी, बने हिमाचल कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

कर्नल डॉ. संजय शांडिल बने हिमाचल कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में पूर्व सैनिकों को मजबूत प्रतिनिधित्व देते हुए कर्नल डॉ. संजय शांडिल को कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों में उत्साह का माहौल है।

कर्नल डॉ. संजय शांडिल लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, अनुशासन और संगठन क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि वे पूर्व सैनिकों की समस्याओं और मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।

कर्नल डॉ. संजय शांडिल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की आवाज को सरकार और संगठन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000