जिला किन्नौर में पूह तहसील के कानम गांव निवासी विश्वेश नेगी ईरान में राजदूत नियुक् – भारत केसरी टीवी

जिला किन्नौर में पूह तहसील के कानम गांव निवासी विश्वेश नेगी ईरान में राजदूत नियुक्

[MADAN SHARMA]

Advertisement

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वर्ष 2002 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री विश्वेश नेगी जो भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व संभाल रहे थे को तेहरान (ईरान)में राजदूत नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के कानम गांव के मूल निवासी श्री नेगी की यह नियुक्ति प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Advertisement

 

अपने कूटनीतिक करियर के दौरान श्री विश्वेश नेगी ने भारत के तेहरान (ईरान), रोम (इटली) और लंदन (यूनाइटेड किंगडम) स्थित भारतीय मिशनों में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे पूर्व में तेहरान में द्वितीय सचिव (राजनीतिक), रोम में प्रथम सचिव (राजनीतिक) तथा लंदन में मंत्री (राजनीतिक एवं प्रेस) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

 

संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व ग्रहण करने से पूर्व वे वर्ष 2022 से 2025 तक रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) के पद पर कार्यरत रहे। विदेश मंत्रालय मुख्यालय में भी उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान तथा श्रीलंका प्रभागों में निदेशक, उप सचिव एवं अवर सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

 

श्री नेगी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र एवं लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधियां प्राप्त की हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ष 2008 में अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के इलियट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अमेरिकी विदेश नीति में डिप्लोमा भी किया है। वे फ़ारसी (पर्शियन) भाषा में भी दक्ष हैं।

 

श्री विश्वेश नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में पूह तहसील के कानम गांव से है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से प्रदेश विशेषकर किन्नौर के लोगों में हर्ष का मा

हौल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000