सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आल्टो कार में सवार 2 युवक और 1 युवती गिरफ्तार, 17.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन व नकदी बरामद | नशा तस्करी नेटवर्क की जांच जारी – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आल्टो कार में सवार 2 युवक और 1 युवती गिरफ्तार, 17.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन व नकदी बरामद | नशा तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

जिला पुलिस सोलन द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02/03-08-2026 की रात्रि को जिला पुलिस की SIU टीम सोलन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार में सवार दो युवकों एवं एक युवती के कब्जे से 17.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹5,600/- नकद बरामद किए हैं।

Advertisement

आरोपियों की पहचान जय सिंगला पुत्र श्री मनोज कुमार, निवासी हिमुडा कॉलोनी, बसाल, डाकघर बसाल, तहसील व जिला सोलन, हि.प्र., उम्र 23 वर्ष; औनिक रमोलटा पुत्र श्री बलवान सिंह, निवासी गांव व डाकघर मढोल, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हि.प्र., उम्र 21 वर्ष; तथा श्रुति ठाकुर पुत्री श्री अश्वनी कुमार, निवासी गांव कगर, डाकघर बसाल, तहसील व जिला सोलन, हि.प्र., उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है ।

बरामद मादक पदार्थ एवं नकदी को कब्जे में लेकर इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशे की तस्करी में प्रयुक्त आल्टो कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है । तीनों आरोपियों को आज दिनांक 03-08-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तीनो आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड एवं मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में भी गहनता से जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000