6 करोड़ की हेरोइन के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार! शिमला पुलिस की 2026 की सबसे बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

6 करोड़ की हेरोइन के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार! शिमला पुलिस की 2026 की सबसे बड़ी कार्रवाई

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 120 ग्राम हाई ग्रेड हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में हरियाणा के अंबाला निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से एक तस्कर बड़ी मात्रा में हेरोइन लेकर शिमला पहुंच रहा है। सूचना के आधार पर शोघी के पास नाकाबंदी की गई और आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.120 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह खेप शिमला में अपने संपर्कों तक पहुंचाने आया था। तारा देवी क्षेत्र में इसकी डिलीवरी की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन, बैकवर्ड लिंकेज और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुट गई है।

शिमला पुलिस का कहना है कि वर्ष 2026 में नशे के खिलाफ रणनीति में बदलाव किया गया है। अब केवल छोटे मामलों पर नहीं, बल्कि बड़े सप्लायरों और पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर फोकस किया जा रहा है। आदतन तस्करों के खिलाफ PIT-NDPS Act के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत मार्च में 562 एलएसडी स्टैम्प, अप्रैल में करीब 11.5 किलोग्राम अफीम, मई में 309 ग्राम हेरोइन, जून में 131 ग्राम हेरोइन व 27 ग्राम आईस तथा जुलाई में 242 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में 4 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी, करीब 60 ग्राम मेथामफेटामाइन (आईस) और 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे बरामद या नष्ट किए जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि इस वर्ष की हेरोइन बरामदगी पिछले दो वर्षों की कुल बरामदगी से लगभग चार गुना अधिक है।

Oplus_131072

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000