हिमाचल शिक्षा विभाग की बड़ी घोषणा: गरीब बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा शिव नाडर फाउंडेशन – भारत केसरी टीवी

हिमाचल शिक्षा विभाग की बड़ी घोषणा: गरीब बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा शिव नाडर फाउंडेशन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

माता पिता की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। जब छात्र का चयन हो जाएगा तो छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक तक आवासीय स्कूलों में चयन होगा। इस स्कूल का संचालन शिव नाडर संस्था की ओर से किया जाएगा। इसमें चयनित बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप 8851011758 पर मैसेज कर सकते है। शिक्षा विभाग ने कहा कि उप निदेशक, स्कूल स्टाफ, अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना के बारे में सूचना दें।

Advertisement

 

जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक उपनिदेशक की पोस्ट भी होगी सृजित

बैठक में बताया गया कि जिला स्तर पर तैनात उपनिदेशक शिक्षा को आगे चलकर पदोन्नत होकर संयुक्त निदेशक के रूप में जिला में सेवाएं देने का अवसर भी मिलेगा। हर जिला में एक संयुक्त निदेशक तैनात होंगें।

इसके लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है जिसे जल्द लागू किया जायेगा। इस फैसले से जिला में सेवा दे रहे उपनिदेशक को लाभ होगा और विभाग की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी।

 

अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यशैली से शिक्षा विभाग को मिली नई गति – रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक और पंचायत चुनावों सहित अन्य कारणों से विभागीय समीक्षा बैठक समय पर आयोजित नहीं हो सकी, लेकिन समग्र शिक्षा द्वारा प्रस्तुत विस्तृत प्रेजेंटेशन ने पिछले लगभग चार वर्षों में शिक्षा विभाग की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सामने रखा। उन्होंने कहा कि सचिव शिक्षा एवं विभागीय अधिकारियों की पहल पर आयोजित इस प्रकार की बैठकें सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और सुधारों को धरातल तक प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अनुभवी उपनिदेशकों एवं अधिकारियों से प्राप्त सुझाव विभाग को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। प्रदेश में शिक्षा हमेशा सभी सरकारों की प्राथमिकता रही है तथा शिक्षकों और अधिकारियों के समर्पण के कारण ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में समग्र शिक्षा, असर, परख तथा शत-प्रतिशत साक्षरता जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने इन सफलताओं का श्रेय विभाग के सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को देते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यशैली से शिक्षा विभाग को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता के अनुसार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और संस्थानों का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है। इसी सोच के तहत स्कूलों के साथ-साथ उच्च शिक्षा संस्थानों के समेकन (कंसोलिडेशन) की दिशा में भी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या अत्यंत कम है, वहां भविष्य में भी व्यावहारिक निर्णय लिए जाएंगे ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो

सके।

-०-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000