हिमाचल न्यूज : हिमाचल में सूखे जैसे हालात, गेंहू बिजाई के लिए आसमान ताक रहे किसान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश नहीं होने की वजह से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में किसान गेहूं बोने के ​लिए सही मौसम का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेशभर में अक्टूबर महीने में तो बादल बरसना तो छोड़िए आसमान पर छाए तक नहीं अब नवंबर महीने का शुरूआती दिन भी सूखे की तरह ही बीत रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में किसान बारिश की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. एचआर शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई होना जरूरी है।

Advertisement

इसके बाद बिजाई करने से फसल प्रभावित होगी। कई क्षेत्रों में अब तक गेहूं की बिजाई कर ली जाती थी। किसान आसमान पर नजरें टिकाए हैं कि जब बारिश होगी तो बुवाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि गेहूं हिमाचल प्रदेश की प्रमुख रबी की फसल है। राज्य में करीब 85 फीसदी क्षेत्र में खेती वर्षा पर ही निर्भर रहती है। उधर, रविवार को सोलन में अधिकतम तापमान 29.0 और धर्मशाला में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

धर्मशाला में इससे पहले सात नवंबर को 2022 को 27.4 और सोलन का एक नवंबर 2022 को 28.7 डिग्री पारा रहा था। वहीं, रविवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में यह औसत बढ़ोतरी 4.1 डिग्री सेल्सियस रही। उधर, रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 23.2, सुंदरनगर का 29.6, भुंतर का 30.0, ऊना का 32.6 और हमीरपुर का 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

अक्तूबर में बारिश न होने से इस बार किसान रबी की फसल नहीं लगा पाए हैं। केवल सिंचित क्षेत्र के किसान ही गेहूं की बिजाई कर पाए हैं। मटर और चने के लिए पहले ही समय निकल गया है। गेहूं के लिए भी नवंबर के पहला सप्ताह सबसे उपयोगी माना जाता है। अभी तक खेत सूखे होने से किसान बिजाई नहीं कर पाए हैं। जिन किसानों की खेत में पानी की सुविधा है वे ही गेहूं बिजाई का कार्य कर पाएंगे। नालागढ़ क्षेत्र में 6 हजार हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की खेती की जाती है।

Advertisement

हिमाचल की 75 फीसदी किसान बारिश पर निर्भर हैं। 25 फीसदी किसानों के ही खेतों में पानी की सुविधा है। इस बार अक्तूबर में बारिश नहीं हुई। इससे किसान मक्की और धान की कटाई के बाद खेत तैयार नहीं कर पाए है। अब खेत पूरी तरह से सूख गए हैं। सूखे खेत में गेहूं की बिजाई करने से गेहूं नहीं उगेगी। नवंबर के पहले सप्ताह से गेहूं की बिजाई का समय शुरू हो जाता है लेकिन अभी तक किसान अपने खेत तैयार नहीं कर पाए है।

Advertisement

विभाग के पास जो बीज हैं वे अगेती किस्म का है। अगर समय पर बीज नहीं लगाया तो पैदावार कम हो सकती है। रामपुर जखोली के किसान राजेश कुमार, घनसोत के प्रेम सिंह, सनेड़ के राम रतन, भाटियां के देवेंद्र चंदेल, करसोली के अशोक कुमार, खेड़ा के अवतार सिंह व महेश ने बताया कि बारिश के अभाव में मटर की बिजाई किसान पहले ही नहीं लगा पाए है। मटर सितंबर में लगता है। उसका समय तो अब निकल गया है, लेकिन दूसरा आजात पी-वन मटर के प्रजाति का भी समय निकलता जा रहा है।

खेत सूखे होने से किसान अभी तक मटर भी नहीं लगा पाए हैं। डूमनवाला गांव के किसान अमर चंद ठाकुर ने बताया कि जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है वहां पर किसानों ने तोरिया लगा रखा है। यह 60 दिन में तैयार होता है। तोरिया तैयार होने के बाद ही यहां पर भी गेहूं की बिजाई होगी। कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि उनके पास अभी गेहूं की लेट वैरायटी नहीं है। जो बीज उपलब्ध है वह नवंबर के शुरू में ही लग जाना चाहिए। तभी इसके अच्छे परिणाम आएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000