एच.आर.टी.सी. के बेड़े में शामिल होंगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें – मुकेश अग्निहोत्री – भारत केसरी टीवी

एच.आर.टी.सी. के बेड़े में शामिल होंगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें – मुकेश अग्निहोत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

जनता की मांग के अनुरूप बढेगी बस सेवाएं

Advertisement

उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ से इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के नालागढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर नालागढ़ से प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में एच.आर.टीसी के बेड़े में 1000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप एचआरटीसी नई बस सेवाएं शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू संचालन के लिए नालागढ़ बस अड्डे में दो चार्जिंग स्टेशन पर तथा दो चार्जिंग स्टेशन वर्कशॉप में स्थापित किए जा चुके हैं। इससे भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को और मज़बूती मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एच.आर.टी.सी. पिछले 52 वर्षों से प्रदेश के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि एच.आर.टी.सी. प्रदेश में प्रत्येक दुर्गम स्थान तक बस सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन को सुगम बना रही है। प्रदेश पथ परिवहन निगम व्यावसायिक नहीं अपितु कल्याणकारी संस्था के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निगम घाटे के बावजूद भी प्रदेश के दूर-दराज, दुर्गम एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान कर हिमाचल एवं जन-जन के विकास को सम्बल प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि निगम वर्तमान में 27 वर्गों को रियायती यात्रा सुविधा भी उपलब्ध करवा रहा है।

उन्होंने कहा कि व्यवसायिक वाहनों की आयु सीमा 12 से 15 वर्ष किए जाने का मामला भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि इस संबंध में उचित निर्णय लिया जा सके।

उन्होंने विधायक नालागढ़ हरदीप बाबा की मांग पर बद्दी से एम्स बिलासपुर वाया रामशहर तथा बद्दी से एम्स बिलासपुर वाया बघेरी नई बस सेवाएं शुरू करने की घोषणा भी की।

मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा की कार्यशैली एवं जनता के प्रति समर्पण भाव की सराहना की। हरदीप सिंह बावा की विभिन्न मांगों को समयबद्ध पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ डिपो को सबसे पहले 15 इलेक्ट्रिक बसें भी विधायक की मांग पर ही उपलब्ध करवाई गई थीं और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास तथा परिवहन सुविधाओं के विस्तार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा ने इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। उन्होंने बद्दी से एम्स बिलासपुर वाया रामशहर तथा बद्दी से एम्स बिलासपुर वाया बघेरी नई बस सेवाएं शुरू करने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने व्यवसायिक वाहनों के परमिट की अवधि 12 से 15 वर्ष किए जाने का मामला भी उठाया।

विधायक ने नालागढ़ डिपो को 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

उप मुख्यमंत्री ने तदोपरांत लगभग 07 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नालागढ़ स्थित ऑटोमैटिक टैस्टिंग स्टेशन (ए.टी.एस) का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस नालागढ़ के अध्यक्ष बाबू राम, ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनमोल सिंह व उजागर सिंह, नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष अलका बुधवार, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, ग्राम पंचायत रामशहर के प्रधान रविन्द्र मोहन, ग्राम पंचायत रडियाली के प्रधान प्रिंस शर्मा, ग्राम पंचायत रामशहर के उप प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य अमन कुमारी, खण्ड कांग्रेस नालागढ़ के पूर्व अध्यक्ष हुस्न चंद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम हमीरपुर के विभागीय प्रबंधक राज कुमार पाठक, क्षेत्रीय प्रबंधक नालागढ़ अखिल अग्निहोत्री सहित कांग्रेस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग

उपस्थित थे।

.0.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000