NEET पेपर लीक के खिलाफ शिमला में सर्वदलीय कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- राहुल गांधी बने न्याय की आवाज़ – भारत केसरी टीवी

NEET पेपर लीक के खिलाफ शिमला में सर्वदलीय कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- राहुल गांधी बने न्याय की आवाज़

[MADAN SHARMA]

Advertisement

“राहुल गांधी न्याय की आवाज़ बने” : मुख्यमंत्री

Advertisement

 

NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में शिमला में सर्वदलीय कैंडल मार्च आयोजित

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

 

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार शाम शिमला में विभिन्न राजनीतिक दलों और आम जनता द्वारा सर्वदलीय कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया।

 

यह मार्च इंदिरा गांधी खेल परिसर से शुरू होकर स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई।

 

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैंडल मार्च विभिन्न राजनीतिक दलों के सहयोग से आयोजित किया गया, ताकि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे छात्रों के समर्थन में आवाज़ बुलंद की जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस न्याय की लड़ाई में युवाओं के साथ खड़ी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि युवाओं की मेहनत का उचित सम्मान हो। उन्होंने NEET परीक्षा विवाद के कारण आत्महत्या करने वाले युवाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।

 

भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं अधिकतर भाजपा शासित राज्यों में सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, वहीं हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी लीक हुए थे। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद आयोग को भंग कर राज्य चयन आयोग का गठन किया और दोषियों को जेल भेजने का काम किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की न्याय की लड़ाई की आवाज़ बने हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सीपीआई (एम) और आम जनता का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक कुलदीप राठौर और संजय रत्न, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, महासचिव विनोद जिंटा, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षद तथा कांग्रेस और माकपा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000