गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता : सुन्दर सिंह ठाकुर – भारत केसरी टीवी

गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता : सुन्दर सिंह ठाकुर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

*18.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का किया भूमि पूजन*

विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने कुल्लू निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलाण के शालंग गांव में कुंगी नाला (शालंग-जिन्दी सड़क) तथा ग्राम पंचायत ब्राह्मण के शलाण गांव में खोपरी–माथाला सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक कहा कि लगभग 18 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इन दोनों सड़क परियोजनाओं को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार दूर दराज, दुर्गम तथा ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ठाकुर ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं। सड़क सुविधा से न केवल लोगों का आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

उन्होंने बताया कि 10 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से कुंगी नाला पर शालंग-जिन्दी सड़क तथा 7 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से खोपरी–माथाला सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों और बागवानों को अपनी उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की गति को कई गुना बढ़ा देता है और यही कारण है कि प्रदेश सरकार सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और समय-समय पर कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी विकास कार्यों में सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही विकास योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क संपर्क मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत फलाण की प्रधान अनीता, उपप्रधान भगवान सिंह, बीडीसी सदस्य योगराज, ग्राम पंचायत ब्राह्मण की प्रधान कौशल्या देवी, उपप्रधान देवेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य शांति देवी, पूर्व चेयरमैन सेस राम चौधरी,पंचायत प्रतिनिधि, एडीएम सुरजीत सिंह राठौर, खंड विकास अधिकारी लक्ष्मी शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी.सी. नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उप

स्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000