सोलन में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे बैठी महिला और युवक गहरी ढांक में गिरे, महिला की मौत – भारत केसरी टीवी

सोलन में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे बैठी महिला और युवक गहरी ढांक में गिरे, महिला की मौत

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन जिला के दियुंघाट के समीप एक दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे बैठी महिला और युवक अचानक गहरी ढांक में गिर गए। हादसे में करीब 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय युवक घायल हो गया। युवक शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जबकि मृतका नेपाली मूल की थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोमवार को दोनों देर रात सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगडऩे से दोनों सडक़ से नीचे गहरी ढांक में जा गिरे। गिरते समय महिला का सिर नीचे पड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक को मामूली चोटें और खरोंचें आई हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना युवक ने स्वयं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह महज हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस अधीक्षक सोलन एस.डी. वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000