हिमाचल के लाखों राशनकार्ड धारकों का इंतजार हुआ खत्म, डिपुओं में इस माह मिलेगा चीनी का कोटा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के लाखों राशनकार्ड धारकों का इंतजार हुआ खत्म, डिपुओं में इस माह मिलेगा चीनी का कोटा

[मदन शर्मा]

Advertisement

सस्ते राशन डिपो से मिलने वाली सस्ती चीनी का इंतजार कर रहे हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों के बाद चीनी की सप्लाई सुचारू हो गई है, जिससे लंबे समय से अपना नियमित कोटा न मिलने का इंतजार कर रहे राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य में चीनी की किल्लत दूर करने के लिए हरियाणा की चीनी मिलों से खेप हिमाचल प्रदेश पहुंचनी शुरू हो गई है। डिपुओं में इस महीने का चीनी कोटा जल्द ही उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। चीनी की नियमित आपूर्ति शुरू होने से अब उपभोक्ताओं को अपना मासिक कोटा लेने के लिए राशन डिपो के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Advertisement

16 जुलाई को दिया गया था 37,955 क्विंटल का ऑर्डर

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने प्रदेश की जरूरत को देखते हुए 16 जुलाई को हरियाणा की चीनी मिलों को 37,955 क्विंटल चीनी की आपूर्ति का ऑर्डर जारी किया था। इस आदेश पर त्वरित अमल हुआ और अगले ही दिन 2,911 क्विंटल चीनी हिमाचल प्रदेश के थोक गोदामों में पहुंच गई।

अगले दो दिनों में पहुंचेगा 9 हजार क्विंटल अतिरिक्त स्टॉक

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सप्लाई ऑर्डर के अनुसार चीनी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000