कलाकारों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक – भारत केसरी टीवी

कलाकारों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों द्वारा आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांगरी व ग्राम पंचायत सलोगड़ा में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कलाकारों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार ने लगभग 04 हजार बेसहारा बच्चों को सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। बेसहारा बच्चों की सहायता के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाले राज्यों में हिमाचल देश का पहला राज्य बना है।

कलाकारों ने लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की और आग्रह किया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी पात्र बेसहारा बच्चों तक पहुंचाने में योगदान दें।

कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से अवगत करवाया कि पशुपालकों की आय में बढ़ौतरी के लिए गाय व भैंस के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त पंजीकृत दुग्ध सहकारी संस्थाओं से जुड़े पशुपालकों के लिए दूध की खरीद पर प्रोत्साहन राशि 3 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए प्रति लीटर की गई है।

उन्होंने ग्रामीणों से प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की रही योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

कलाकारों ने उपस्थित युवाओं को नशे से दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और राज्य सरकार की स्वरोज़गारन्मुखी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत डांगरी के प्रधान सुनील, ग्राम पंचायत सलोगड़ा के प्रधान मनोज कुमार सहित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित

थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000