शाहपुर में नई एवं सार्थक पहल: सरस्वती वंदना एवं हवन से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

शाहपुर में नई एवं सार्थक पहल: सरस्वती वंदना एवं हवन से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

[मदन शर्मा]

Advertisement

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में इसी सत्र से बीवॉक कक्षाओं की शुरुआत

Advertisement

केवल सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

 

शाहपुर, 15 जुलाई।

शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से भी जुड़ी है।

 

इसी सोच के साथ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं हवन के साथ करने की एक नई एवं सार्थक पहल की गई है।

 

इसी क्रम में आज राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आयोजित सरस्वती वंदना कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

 

उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुतियां देकर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक मंगलवार प्रातः हनुमान चालीसा एवं गायत्री मंत्र के पाठ के साथ विद्यालयी गतिविधियों की शुरुआत की गई है।

 

केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से बीवॉक की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मिल गई है। साथ ही भविष्य में यहां बीबीए और बीसीए की कक्षाएं शुरू करने की भी योजना है।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य विश्वजीत ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाविद्यालय में बीवॉक एवं पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों की मंजूरी दिलाने के लिए विशेष धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य राकेश पठानिया, राजकीय महाविद्यालय लंज के प्राचार्य संजय शर्मा, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के कार्यकारी प्राचार्य विनोद, प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया, शमसेर भारती, भाग सिंह, सीडीपीओ रैत निर्मला, डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. केशव, बैंक प्रबंधक जे.आर. शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद, फार्मेसी अधिकारी चमन, एसएचओ शाहपुर राजेंद्र सिंह, लोक गायक ईशांत भारद्वाज, प्रधान सुरेश, उपप्रधान विकास एवं बिंदु, बीडीसी सदस्य आकाश, महाविद्यालय का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य

नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000