पीटरहॉफ में शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री ने दिलाई एंटी-चिट्टा प्रतिज्ञा – भारत केसरी टीवी

पीटरहॉफ में शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री ने दिलाई एंटी-चिट्टा प्रतिज्ञा

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पंचायतीराज प्रतिनिधियों से चिट्टा मुक्त पंचायतों के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया

नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने आज पीटरहॉफ होटल में आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को एंटी-चिट्टा शपथ दिलाई और उनसे नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए चिट्टा मुक्त पंचायतों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायतें सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का आग्रह किया, ताकि युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास और कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रीन हिमाचल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार सृजन, वित्तीय प्रबंधन, नशा मुक्ति और कर्मचारी कल्याण जैसे क्षेत्रों में दूरदर्शी सोच के साथ कार्य कर रही है।

शिक्षा मंत्री Rohit Thakur ने जिला के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उपप्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष Nand Lal, विधायक Kuldeep Singh Rathore, Mohan Lal Brakta, Harish Janartha सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000