चिट्टे के साथ बस में कर रहा था सफर, पुलिस ने चेकिंग की तो निकला चिट्टा – भारत केसरी टीवी

चिट्टे के साथ बस में कर रहा था सफर, पुलिस ने चेकिंग की तो निकला चिट्टा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला ने 6.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

 

दिनांक 08.07.2026 को शोघी बैरियर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान स्पेशल सेल शिमला की पुलिस टीम ने चंडीगढ़-शिमला-थानाधार रूट की एक HRTC बस की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 6.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। बरामदगी के उपरांत आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका पुलिस रिमांड दिनांक 13-07-26 तक प्राप्त किया गया।

 

इस संबंध में पुलिस थाना बालुगंज में अभियोग संख्या 136/2026, दिनांक 08.07.2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज राजटा पुत्र सुरेन्द्र राजटा, निवासी कुमारसेन, जिला शिमला (हि.प्र.), आयु 19 वर्ष के रूप में हुई है।

 

मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000