विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सराह में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित – भारत केसरी टीवी

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सराह में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला,  हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक चलाए जा रहे माहभर के पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत वीरवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा द्वारा धर्मशाला उपमंडल के समीप ग्राम सराह में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चिराग भानु सिंह ने विधिवत मृदा पूजन के उपरांत पीपल का पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर पीपल, अर्जुन, शीशम, आंवला, जामुन एवं रीठा सहित विभिन्न देशज प्रजातियों के 80 से अधिक पौधे लगाए गए।

 

इस अवसर पर बताया गया कि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा, संरक्षण, नियमित देखभाल एवं उनके जीवित रहने को सुनिश्चित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में स्थानीय पर्यावरण एवं जलवायु के अनुरूप देशज प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया, जिससे क्षेत्र में संतुलित एवं सतत पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहन मिल सके। अभियान में वन विभाग, शिक्षा विभाग तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

 

इस अवसर पर माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय डॉ. अरविंद मल्होत्रा, माननीय पीठासीन न्यायाधीश, श्रम न्यायालय सुश्री परवीन चौहान, मुख्य वन संरक्षक श्री बासु कौशल, प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) श्री अमित शर्मा, माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश चौहान एवं सुश्री शीतल शर्मा, माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो न्यायालय) श्रीमती विजय लक्ष्मी, माननीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री हकीकत धांडा, माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सुश्री सोनल शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आर. मिहुल शर्मा, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. पार्थ जैन, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, धर्मशाला श्री अंकुर सोनी सहित टोंगलेन स्कूल के विद्यार्थियों, गैर-सरकारी संगठन जागोरी एवं उत्थान के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा ने सभी नागरिकों से पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000