सोलन में ब्लाइंड मर्डर केस का 4 घंटे में खुलासा, पत्नी और उसके कथित साथी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन में ब्लाइंड मर्डर केस का 4 घंटे में खुलासा, पत्नी और उसके कथित साथी गिरफ्तार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

धर्मपुर (सोलन), 7 जुलाई। सोलन जिला के धर्मपुर थाना क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने कथित रूप से आपसी षड्यंत्र के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी डगशाई को सूचना मिली कि जोहड़ पटियाला के नीचे कच्ची सड़क के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान रूप लाल (40) निवासी नेपाल, हाल निवासी जोहड़ पटियाला, तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई।

स्थानीय निवासी बलदेव के बयान के आधार पर पुलिस थाना धर्मपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता था और 4 जुलाई की शाम अपने साडू को छोड़ने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव झाड़ियों में मिला। घटनास्थल से खून से सना चाकू सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच शुरू की। राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (SFSL) जूंगा की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। साथ ही गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया।

जांच के दौरान मृतक की पत्नी चन्द्रा चलाउने (26) की कथित संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में एक अन्य आरोपी चक्रा बहादूर कामी (35), हाल निवासी कुमारहट्टी, का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने कुमारहट्टी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों आरोपियों ने कथित रूप से आपसी षड्यंत्र रचकर रूप लाल की हत्या की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया अपनाई गई है। मामले की जांच अभी जारी है।

4 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर

पुलिस के अनुसार यह पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था, जिसमें शुरुआती स्तर पर कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य या आरोपी के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं थी। बावजूद इसके वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मात्र 4 घंटे में मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000