जिला शिमला के अनुसूचित जाति बहुल पंचायतों के लोगों को किया गया कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक – भारत केसरी टीवी

जिला शिमला के अनुसूचित जाति बहुल पंचायतों के लोगों को किया गया कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक

[ मदन शर्मा]

Advertisement

प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज जिला शिमला की विभिन्न अनुसूचित जाति बहुल ग्राम पंचायतों में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के अनुमोदित सांस्कृतिक दलों द्वारा विशेष प्रचार अभियान किया गया और लोगों को नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement

 

भगवती संस्कृतिक मंडल शंठा चौपाल द्वारा ग्राम पंचायत नेरवा के गांव धारटुआ तथा ग्राम पंचायत केदी के गांव बटेवड़ी, शिवरंजनी सांस्कृतिक दल बलग के कलाकारों ने ग्राम पंचायत बलग के गांव कोट तथा ग्राम पंचायत जैस और हिम आधार कला मंच नालदेहरा द्वारा ग्राम पंचायत पुजारली-3 तथा पुजारली बाजार में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को प्रदेश सर्कार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

 

इस अवसर पर कलाकारों ने बताया कि ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग जिनकी वार्षिक आय 50 हज़ार रूपए से कम है को अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन, बढई व लोहार के कार्य के लिए औजार प्रदान किये जाते हैं और स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाती/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को 1 लाख 50 हज़ार रूपए मकान निर्माण के लिए दिए जाते हैं। इसके आलावा बीपीएल व 2 लाख रूपए की वार्षिक आय से कम परिवारों के बच्चों को निःशुल्क पीजीडीसीए/डीटीपी का एक वर्ष का कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत 02 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाती है।

 

इस दौरान विकलांग छात्रवृति योजना के तहत ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभिभावक जिनकी विकलांगता प्रतिशतता जिला विकलांगता बोर्ड द्वारा 40 प्रतिशत या इससे अधिक आंकी गई हो को 1150 रूपए प्रतिमाह एवं 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को 1700 रूपए प्रतिमाह प्रदान किये जाते हैं। इसके अतिरिक्त, कलाकारों द्वारा नशा मुक्ति, एंटी चिट्टा और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुजारली-3 की प्रधान हीना कालटा व उपप्रधान रछपाल शर्मा, जैस ग्राम पंचायत के प्रधान भूपेंद्र हेट्टा व बलग पंचायत के उपप्रधान विकास सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के प्रधान उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000