हिमाचल आएंगे राहुल गांधी, करेंगे बड़ी रैली, रजनी पाटिल बोलीं, समय मिलते ही करवाया जाएगा आयोजन – भारत केसरी टीवी

हिमाचल आएंगे राहुल गांधी, करेंगे बड़ी रैली, रजनी पाटिल बोलीं, समय मिलते ही करवाया जाएगा आयोजन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

कांग्रेस की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने पत्रकार वार्ता में कहा, सीएम चाहते है कि राहुल गांधी की हो प्रदेश में रैली

बोली, समय मिलते ही करवाया जाएगा आयोजन, चंदा चोरी पर प्रदेश में आक्रामक रूप से उतरेगी मैदान में

कांग्रेस की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिमाचल आएंगे और यहां पर एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चाहते है कि राहुल गांधी प्रदेश में आकर बड़ी रैली को संबोधित करें। रजनी पाटिल इस संबंध में राहुल गांधी को जानकारी दे दी गई है और उनसे समय मिलते ही यह आयोजन किया जाएगा। रजनी पाटिल सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। रजनी पाटिल ने बताया कि जल्द ही धर्मशाला में पॉलिटिकल एडवाइजरी कमेटी (पीएसी) की एक अहम बैठक धर्मशाला में होने जा रही है।

इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पार्टी के विधायकों, मंत्रियों और समिति के सदस्यों के साथ रूबरू होकर फीडबैक लेंगे। रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सभी मंत्रियों को प्रभारी के तौर पर एक एक जिले का प्रभार दिया जाएगा। जिससे वह उन जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए संगठन के कामकाज को प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिसे संगठन की जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर उन्हें खरा उतरना होगा, अन्यथा उन्हें पद मुक्त किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000