धर्मपुर हत्याकांड: पति की हत्या के आरोप में पत्नी व साथी गिरफ्तार, पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई गुत्थी – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर हत्याकांड: पति की हत्या के आरोप में पत्नी व साथी गिरफ्तार, पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई गुत्थी

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 05.07.2026 को पुलिस चौकी डगशाई को सूचना प्राप्त हुई कि कच्ची सड़क, जोहड़ पटियाला के नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है तथा सड़क पर भी काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

मौके पर एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसकी पहचान रूप लाल पुत्र श्री काली, मूल निवासी ग्राम नेपालगंज, समीप रुपैड़िया, नेपाल तथा हाल निवासी ग्राम जोहड़ पटियाला, डाकघर भोजनगर, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु लगभग 40 वर्ष, के रूप में हुई। घटनास्थल पर उपस्थित स्थानीय निवासी श्री बलदेव पुत्र स्व. श्री तारा दत्त के बयान के आधार पर पुलिस थाना धर्मपुर में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया।

बयान के अनुसार मृतक पिछले लगभग तीन माह से अपने परिवार सहित जोहड़ पटियाला में रह रहा था तथा अपनी पत्नी के साथ स्थानीय स्तर पर मजदूरी का कार्य करता था। दिनांक 04.07.2026 की सायंकाल वह अपने साडू को छोड़ने के लिए घर से पैदल निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन तलाश के दौरान उसका शव सड़क के नीचे झाड़ियों में मिला। घटनास्थल से खून से सना एक चाकू सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित एवं वैज्ञानिक आधार पर जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण राज्य विज्ञान प्रयोगशाला (SFSL), जूंगा की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया तथा मौके से विभिन्न भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके अतिरिक्त गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। अन्वेषण के दौरान तकनीकी विश्लेषण, गवाहों के बयान तथा अन्य एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी चन्द्रा चलाउने मूल निवासी ग्राम खजुरा, जिला नेपालगंज (नेपाल), (26 वर्ष), हाल निवासी ग्राम जोहड़ पटियाला, तहसील एवं जिला सोलन, की कथित संलिप्तता प्रथम दृष्टया सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से गहन पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान घटना में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का भी खुलासा हुआ। इसके उपरांत सह-आरोपी चक्रा बहादूर कामी, मूल निवासी जिला सल्याण, नेपाल, उम्र 35 वर्ष हाल निवासी BTM Apartment, कुमारहट्टी, जिला सोलन, को पर्याप्त साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा कुमारहट्टी से गिरफ्तार किया गया । प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि दोनों आरोपियों ने कथित रूप से आपसी षड्यंत्र के तहत रूप लाल की हत्या की। दोनों आरोपियों को दिनांक 06.07.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा पुलिस रिमांड प्राप्त कर मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

विदित है कि उक्त मामला एक ब्लाइंड मर्डर (Blind Murder) था, जिसमें प्रारंभिक स्तर पर किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष साक्ष्य अथवा अभियुक्त के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं थी। तथापि, पुलिस द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण तथा उपलब्ध साक्ष्यों के सूक्ष्म परीक्षण के आधार पर घटना के प्रत्येक पहलू का गहनता से अन्वेषण किया गया तथा जाँच के दौरान इकट्ठा किये गए साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना का सफलतापूर्वक व तवरित कार्यवाही करते हुए मात्र 04 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा त्वरित, प्रभावी एवं पेशेवर अनुसंधान के माध्यम से उक्त ब्लाइंड मर्डर मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया गया I

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000