प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध- रोहित ठाकुर  – भारत केसरी टीवी

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध- रोहित ठाकुर 

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में किए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के भवनों के लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

मंडी, 5 जुलाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित शिक्षण संस्थानों का पुनर्निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के जारी रह सके। इसके लिए राज्य बजट सहित अन्य मदों से चरणबद्ध ढंग से बजट आवंटित किया गया है।

 

रोहित ठाकुर रविवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के भवनों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों एवं प्राध्यापकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग 8 हजार नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकारी विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी वैश्विक अनुभव प्राप्त हो रहा है।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और विद्यार्थियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र को और मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्तमान सरकार ने 90 से 100 प्रतिशत तक बजट व्यय सुनिश्चित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश ने वर्ष 2025 में 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर पूर्ण साक्षर राज्यों की श्रेणी में स्थान बनाया है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाली दासी देवी (सेवानिवृत्त सेवादार) तथा उनकी पुत्रियों पुनी देवी और चिंता देवी को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा को भी सम्मानित किया।

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने महिला मंडल देयोरी को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रत्येक समूह को 10-10 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

 

कार्यक्रम के उपरांत शिक्षा मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने द्रंग विधानसभा सभा क्षेत्र के 6 पंचायत प्रधानों को भी सम्मानित किया।

 

जनसभा को पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर तथा पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने भी संबोधित किया।

 

इस अवसर पर एपीएमसी मंडी के निदेशक जोगिन्दर गुलरिया, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सराज जगदीश रेड्डी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्रंग देविंद्र ठाकुर , स्थानीय पंचायत के प्रधान सुशील कुमार, एसडीएम सदर रूपिंदर कौर, शिक्षा विभाग के तीनों प्रारूपों के उप निदेशकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000