हिमाचल में आठ तक भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में आठ तक भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य में आठ जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तीन से छह जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि सात और आठ जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। पिछले 24 घंटों के दौरान पांवटा साहिब में सबसे अधिक 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कसौली में 86 मिमी, धर्मपुर में 83, जतौंन बैरेज में 77, धौलाकुआं में 69, पच्छाद में 60, रामपुर में 53, ऊना में 50, नाहन में 39 और पालमपुर में 38 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और खड्डों के किनारे जाने से बचने तथा खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

लाहुल में 4&4 वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बहाल

लगातार बारिश का असर लाहुल घाटी में भी देखने को मिल रहा है। उफान पर आए जाहलमा नाले से क्षतिग्रस्त हुए तांदी-उदयपुर-तिंदी-किलाड़ वैकल्पिक मार्ग को सीमा सडक़ संगठन ने चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद अस्थायी रूप से बहाल कर दिया है। फिलहाल इस मार्ग पर सिर्फ फोर-बाय-फोर (4&4) वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। पिछले चार दिनों से दोनों ओर फंसे सैकड़ों वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000