भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज लाल 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल – भारत केसरी टीवी

भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज लाल 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

[मदन शर्मा.]

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज लाल 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल

शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बृज लाल आज 300 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने बृज लाल और उनके समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी को उचित सम्मान और पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है तथा प्रदेश के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गृह विधानसभा क्षेत्र रहा है और वहां विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर बृज लाल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

बृज लाल ने कहा कि उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यों तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भाजपा को कभी “नेताओं की पार्टी” बताया था, जबकि पहले इसे “कार्यकर्ताओं की पार्टी” कहा जाता था। उनके अनुसार आज शांता कुमार की यह टिप्पणी पूरी तरह सही साबित हो रही है, क्योंकि भाजपा के पांच वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आपसी संघर्ष में लगे हुए हैं।

बृज लाल ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000