सावधान! ई-पैन डाउनलोड करने के झांसे में फंसा रहे साइबर ठग, ऐसे करें फिशिंग मेल की पहचान – भारत केसरी टीवी

सावधान! ई-पैन डाउनलोड करने के झांसे में फंसा रहे साइबर ठग, ऐसे करें फिशिंग मेल की पहचान

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

साइबर अपराधी अब लोगों को ई-पैन डाउनलोड करने के नाम पर ठगने लगे हैं। यह एक नई और खतरनाक साइबर धोखाधड़ी है जिसमें फर्जी ई-मेल भेजकर यूजर को एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है। एक बार आपने लिंक पर क्लिक किया, तो आपकी गोपनीय जानकारी और बैंक डिटेल्स खतरे में पड़ सकती हैं। इस स्कैम में आमतौर पर ऐसा दिखाया जाता है कि यह ई-मेल किसी सरकारी विभाग से आया है, जबकि असलियत में ई-मेल पूरी तरह से फेक होता है। फिशिंग मेल वे फर्जी ईमेल होते हैं जो असली जैसे दिखते हैं, लेकिन इनका मकसद होता है आपकी पर्सनल जानकारी चुराना. यह जानकारी आगे चलकर आपकी जमा पूंजी को चुराने में इस्तेमाल की जाती है। साइबर सेल शिमला की ओर से जारी की एडवाइजरी में बताया है कि ई-पैन के नाम पर भेजे जा रहे ई-मेल पूरी तरह फर्जी हैं।

लोगों से आग्रह किया गया है कि वे ऐसे मेल पर विश्वास न करें और न ही लिंक पर क्लिक करें. यह मेल आपके मोबाइल या कंप्यूटर में मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे बैंक डिटेल्स तक एक्सेस मिल सकता है। साइबर सैल की एडवाइजरी में बताया है कि साइबर सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है कि आप किसी भी लिंक पर तभी क्लिक करें जब वह पूरी तरह से विश्वसनीय हो। यदि आपको कोई संदिग्ध ईमेल मिले तो उसे तुरंत स्पैम मार्क करें या रिपोर्ट करें। अननोन नंबरों से आई कॉल, ईमेल या मैसेज का जवाब देने से बचें। इसके अलावा अपने डिवाइस में एंटीवायरस और फायरवॉल जैसे सुरक्षा उपाय जरूर अपनाएं।

ऐसे करें फिशिंग मेल की पहचान

ईमेल आईडी सरकारी नहीं लगती, मेल में संदिग्ध लिंक होता है। इसके अलावा मेल में इमरजेंसी जैसी भाषा का इस्तेमाल होता है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000