प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का यैलो अलर्ट – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का यैलो अलर्ट

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं, जिससे अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर झमाझम बारिश का दौर जारी रहा, जिससे जून के अंतिम सप्ताह में भी लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार थोड़ी सुस्त है, जिसके कारण हिमाचल में इसकी एंट्री सामान्य तिथि से कुछ देरी से हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार को सुंदरनगर में सबसे अधिक 30.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा सोलन में 12, शिमला में 9.6, जुब्बड़हट्टी में 5.3 और धर्मशाला व मंडी में 1.2-1.2 मिलीमीटर बारिश हुई। बीते 24 घंटों में रोहड़ू में 6, बरठीं में 5.6 मि.मी. और चौपाल में 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान बिलासपुर में 63 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मैदानी इलाकों में अभी भी गर्मी का असर है और ऊना जिला 38.2 डिग्री सैल्सियस के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

मानसून की चाल सुस्त, 29-30 जून को दस्तक के आसार

हिमाचल प्रदेश में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 25 जून मानी जाती है। पिछले वर्ष यह 20 जून को ही आ गया था, लेकिन इस बार इसकी प्रगति थोड़ी धीमी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000