हिमाचल में मानसून का इंतजार लंबा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 29 जून से बारिश के आसार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में मानसून का इंतजार लंबा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 29 जून से बारिश के आसार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार लंबा खिंचता नजर आ रहा है। सामान्य तौर पर 25 जून के आसपास प्रदेश में पहुंचने वाला मानसून इस बार धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते तय समय पर इसकी दस्तक की संभावना कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मानसून अभी हिमाचल से काफी दूर है और प्रदेश में पहुंचने में इसे कुछ दिन और लग सकते हैं। मौसम विभाग ने 29 जून तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है, लेकिन फिलहाल किसी भी जिले के लिए भारी बारिश, आंधी या अन्य मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में अगले पांच से छह दिनों तक व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है और लोगों को गर्मी व उमस से तत्काल राहत मिलने के आसार भी कम हैं। बारिश की सीमित गतिविधियों और साफ मौसम के कारण मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिली रही।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मानसून के आगमन तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी और उमस का असर बना रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

भरमौर में जमकर बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। भरमौर में सर्वाधिक नौ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि मनाली, मंडी, केलांग और अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000