दिशा बैठक में केंद्र व राज्य की 40 से अधिक योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश : सुरेश कश्यप – भारत केसरी टीवी

दिशा बैठक में केंद्र व राज्य की 40 से अधिक योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश : सुरेश कश्यप

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बरसात से पहले विकास कार्यों और सड़क परियोजनाओं को पूरा करें, जल जीवन मिशन व पीएमजीएसवाई पर विशेष जोर

 

स्मार्ट मीटरों से बिल बढ़ने की शिकायतों का नहीं मिला कोई प्रमाण, शिकायतों पर लगाए जा रहे चेक मीटर : कश्यप

 

शिमला, भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज शिमला स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की लगभग 40 विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विधायक बलबीर वर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पिछली दिशा बैठक की तुलना में इस बार योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में अधिकारियों को फील्ड विजिट के आधार पर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम इस बैठक में देखने को मिले।

 

कश्यप ने बताया कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान संतोषजनक प्रगति सामने आई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सभी विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक सड़कें निर्मित हुई हैं, जबकि जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी योजनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन लाया है।

 

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जहां कहीं छोटे-मोटे कार्य शेष हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत ढांचे को सुदृढ़ करने, लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, ट्रांसफार्मर बदलने तथा थ्री-फेज कनेक्टिविटी बढ़ाने के कार्यों में भी अच्छी प्रगति हुई है।

 

सुरेश कश्यप ने स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी लगभग एक दर्जन परियोजनाएं लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को शीघ्र पूरा कर स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को पूर्ण रूप से साकार किया जाए।

 

मनरेगा (एमजीएनआरईजीएस) और सांसद निधि (एमपीएलएडी) के अंतर्गत लंबित विकास कार्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समीक्षा कर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां अतिरिक्त वित्तीय सहायता की आवश्यकता होगी, वहां आवश्यक फंड उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

सड़क निर्माण कार्यों पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि वर्ष 2023 की भारी बारिश से हुई क्षति के कारण कुछ परियोजनाएं प्रभावित हुई थीं। उन्होंने विशेष रूप से पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों को मानसून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

 

राम मंदिर से जुड़े कथित मामले पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कश्यप ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून अपना कार्य कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

स्मार्ट मीटरों को लेकर उठ रहे सवालों पर सांसद ने स्पष्ट किया कि बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटरों के कारण बिल बढ़ने जैसी कोई व्यापक समस्या सामने नहीं आई है। जहां भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, वहां चेक मीटर लगाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है।

 

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000