सात साल से फरार धोखाधड़ी का भगोड़ा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, परवाणू पुलिस को बड़ी सफलता – भारत केसरी टीवी

सात साल से फरार धोखाधड़ी का भगोड़ा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, परवाणू पुलिस को बड़ी सफलता

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 18-06-2026 को जिला पुलिस द्वारा गठित पी.ओ. सैल की टीम द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी सुनील कुमार उर्फ़ मनी पुत्र श्री दासी राम निवासी जोगीवाडा मोहल्ला अम्बाला सिटी हरियाणा उम्र 33 वर्ष हरियाणा राज्य के रतनगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 78/2026, दिनांक 18-06-2026, धारा 209,269 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना परवाणू में धोखाधड़ी से संबंधी अभियोग संख्या 53/2016, दिनांक 19-06-2016, धारा 419,420,380,468,471,201,120B भा.दं.सं. के तहत दर्ज किया गया था ।

Advertisement

उक्त मामले के अन्वेषण के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था तथा उसके विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। मामले के विचारण (ट्रायल) के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी गुरविंदर सिंह को बार-बार न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए, परंतु इसके बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा उसे दिनांक 26-04-2019 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया।

Advertisement

भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस पुलिस थाना धर्मपुर व PO सेल कि टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे परन्तु आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर अंततः दिनांक 18-06-2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपी को आज दिनांक 19-06-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । मामले में जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000