137 पंचायतों को इनाम देगी सरकार, जनप्रतिनिधियों के निर्विरोध चुनाव पर मिलेंगे 34.25 करोड़ – भारत केसरी टीवी

137 पंचायतों को इनाम देगी सरकार, जनप्रतिनिधियों के निर्विरोध चुनाव पर मिलेंगे 34.25 करोड़

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल सरकार निर्विरोध चुनी गई पंचायतों को सहमति से पंच परमेश्वर चुनने के लिए इनाम देगी। यह इनाम राशि इन पंचायतों में विकास कार्यों पर ही खर्च होनी है और यह राशि पंचायतों को मिलने वाली विकास कार्यों की राशि के अतिरिक्त होगी। हिमाचल प्रदेश में करवाए गए पंचायत चुनावों 137 पंचायतों मे निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधि चुने गए हैं। इन पंचायत को बतौर इनाम सुक्खू सरकार कुल 34 करोड़ 25 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाएगी। इसका खुलासा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज अधिनियम एवं नियमों में कई सकारात्मक बदलाव भी किए हैं।

निर्विरोध पंचायत चुनने पर प्रोत्साहन राशि 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की गई है। इसी का सुपरिणाम है कि इस बार 137 पंचायतें निर्विरोध चुनकर आई हैं। उन्होंने सभी प्रधानों एवं उपप्रधानों से आग्रह किया कि वह सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए अच्छी योजनाएं बनाकर सरकार को भेजें। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सरकार से दो तरह से फंडिंग की जाती है। ऐसे में पंचायतों को मिलने वाली ग्रांट से आदर्श पंचायत का सपना साकार कर सकती हैं।

बेहतर काम करने वालों को सैर करवाएगी सरकार

पंचायतों में बेहतर काम करने वाले चुने हुए जन प्रतिनिधियों को सरकार भ्रमण करवाएगी। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मंडी में शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित प्रधानों और उप प्रधानों से कहा है कि बेहतरीन कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को एक्सपोजर विजिट पर भी ले जाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000