दाड़लाघाट ब्लॉक,सी एच सी और जय नगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार: रत्न सिंह पाल – भारत केसरी टीवी

दाड़लाघाट ब्लॉक,सी एच सी और जय नगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार: रत्न सिंह पाल

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन, 16 सितंबर 2026:

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी सोलन के ज़िलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदले की भावना से बंद किए गए संस्थानों—विशेषकर दाड़लाघाट विकास खंड (ब्लॉक), जयनगर सीएचसी, और लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीज़न—को तुरंत दोबारा शुरू किया जाए।

 

प्रेस को जारी बयान में रत्न सिंह पाल ने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये महत्वपूर्ण संस्थान खोले गए थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही इन्हें डी-नोटिफ़ाई कर दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

 

* दाड़लाघाट ब्लॉक की बहाली: पूर्व सरकार द्वारा दाड़लाघाट को ब्लॉक का दर्जा दिए जाने के बाद वहां आवश्यक नियुक्तियां भी हो चुकी थीं। इसे बंद करने से लगभग 30 पंचायतों के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए फ़िर से दूर-दराज़ के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि “सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते,” इस भावना के साथ दो माह के भीतर दाड़लाघाट ब्लॉक को पुनः कार्यशील बनाया जाए।

 

* अन्य जनहितैषी मांगें: उन्होंने मांग की कि दाड़लाघाट ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(CHC) और जयनगर PWD सब-डिवीजन सहित पूर्व सरकार में जनता को मिली अन्य सभी सुविधाओं को भी बिना किसी देरी के बहाल किया जाए।

 

पाल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के आगामी अर्की दौरे (सायर मेला) के दौरान क्षेत्र की जनता को इन संस्थानों की सौगात दोबारा मिलने की राह आसान होगी, जिससे स्थानीय विकास को और गति मिलेगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000