माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर – भारत केसरी टीवी

माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर विकास एवं विस्तारीकरण परियोजना की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी जी के आशीर्वाद से इस दिव्य धाम को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं श्रद्धालु-अनुकूल स्वरूप देने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मंदिर के विकास, विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण पर करीब 250 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। परियोजना के तहत मंदिर के गर्भगृह की मूल संरचना एवं पवित्रता को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय परिसर विकसित किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना की ड्राइंग एवं भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं और अब निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश के कई प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का आधुनिक सुविधाओं के साथ विस्तार एवं पुनर्विकास किया गया है तथा माता वैष्णो देवी और श्री वृंदावन धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक आधारभूत ढांचे का विकास किया गया है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000