फ्लोरल फ्रेम एवं पेन, हर्बल गुलाल किया लॉन्च – भारत केसरी टीवी

फ्लोरल फ्रेम एवं पेन, हर्बल गुलाल किया लॉन्च

स़ोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा 5 फरवरी, 2024

Advertisement

डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पुष्प एवं भू सौंदर्य विभाग के तीन वैज्ञानिक- डॉ पूजा शर्मा, डॉ सुमन भाटिया और डॉ सपना कौशल ने असम कृषि विश्वविद्यालय गुवाहाटी में हाल ही में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन के दौरान पुष्प एवं भू सौंदर्य विभाग के वैज्ञानिकों ने ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटिड रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत किए गए विभिन्न कार्यों और अनुसंधानों को प्रस्तुत किया।

Advertisement

इस दौरान विभाग द्वारा इस परियोजना के तहत बनाए गए तीन मूल्य वर्धित उत्पाद जैसे फ्लोरल फ्रेम, फ्लोरल पेन एवं हर्बल गुलाल को लॉन्च किया गया। फ्लोरल फ्रेम एक दीवार पर सजाने वाला बॉक्स है जिसमें विभिन्न प्रकार के शुष्क फूलों का उपयोग किया जाता है। इसमें शुष्क गुलाब, हाइड्रेंजिया, जिस्पोफिला, ऑर्किड तथा अन्य फूल का प्रयोग किया जा सकता है। इस बॉक्स पर एक्रेलिक शीट लगाई गई है ताकि फूलों पर धूल व आर्द्रता का प्रभाव ना पड़े। यह बॉक्स विभिन्न प्रकार और आकार में बनाए जा सकते हैं।

Advertisement

फ्लोरल पेन को बनाने में विभिन्न प्रकार के शुष्क फूलों की पंखुड़ियां जैसे गुलाब, ऑर्किड, मौसमी फूल इत्यादि का प्रयोग किया जाता है। यह पेन पर्यावरण हितेषी और बायोडिग्रेडेबल है। इस पेन की एक और विशेषता है कि इसके पिछले हिस्से में मौसमी फूलों के बीजों को एक कैप्सूल में डालकर जोड़ा गया है ताकि पेन के उपयोग के पश्चात इन मौसमी बीजों से पौधे लगाए जा सके। हर्बल गुलाल को फूलों की पंखुड़ियां से तैयार किया जाता है। गेंदा, गुलाब इत्यादि से रंग निकालकर अरारोट पाउडर को रंगा जाता है। यह हर्बल गुलाल मुलायम और अत्यंत पर्यावरण हितैषी है इन उत्पादों को बनाने की विधि सरल है और इन्हें कम लागत में बनाया जा सकता है। यह भूमिहीन किसानों, महिलाओं, बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए एक रोजगार का साधन हो सकता है और उनकी आमदनी का एक मुख्य स्त्रोत बन सकता है।

Advertisement

इस प्रकार के उत्पादों को बनाने की निपुणता और जरूरी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के पुष्प एवं भू सौंदर्य विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000