भारत आइए, हमारे साथ काम कीजिए, फ्रांस में बोले PM मोदी, नीस शहर में राष्ट्रपति मैक्रों से द्विपक्षीय बैठक – भारत केसरी टीवी

भारत आइए, हमारे साथ काम कीजिए, फ्रांस में बोले PM मोदी, नीस शहर में राष्ट्रपति मैक्रों से द्विपक्षीय बैठक

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के पहले चरण में फ्रांस के नीस शहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस दौरे में अहम साझेदारों के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत करने के मकसद से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने और भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने को लेकर उत्साहित हैं। स्लोवाकिया जाने से पहले उनके फ्रांस दौरे में एवियन और पेरिस में भी कई कार्यक्रम शामिल रहे। नीस में भारत इनोवेट्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत, फ्रांस और अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के साथ बातचीत की। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संयुक्त रूप से इस इनोवेशन-केंद्रित कार्यक्रम की शुरुआत की।

यह आयोजन नए अवसरों, निवेश और इनोवेशन पार्टनरशिप को तलाशने के लिए प्रमुख स्टार्टअप्स, निवेशकों और टेक्नोलॉजी से जुड़े दिग्गजों को एक साथ लाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम पार्टनरशिप चाहते हैं, ज्वाइंट रिसर्च चाहते हैं और इसके साथ लॉन्ग-टर्म कोलैबोरेशन चाहते हैं। मैं हर इन्वेस्टर और एंटरप्रेन्योर को इनवाइट करता हूं, आप भारत आइए, हमारे साथ मिलकर काम कीजिए। भारत में डिजाइन कीजिए, भारत में डिवेलप कीजिए और दुनिया के लिए सॉल्यूशंस तैयार कीजिए। फ्रांस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यह रिफॉर्म एक्सप्रेस नहीं रुकेगी, यह जारी रहेगी, स्टार्टअप्स की संख्या भी बढ़ेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000